लाइफ स्टाइल

Recipe : चावल के बजाय साबूदाना से बनाएं छिलका रोटी

Sarita
16 Aug 2025 8:21 AM IST
Recipe : चावल के बजाय साबूदाना से बनाएं छिलका रोटी
x
Recipe : चावल से बनी छिलके वाली रोटी डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छी नहीं होती। लेकिन आप इसे बिना चावल के भी बना सकते हैं। इससे न सिर्फ़ स्वाद बरकरार रहेगा, बल्कि पोषण भी मिलेगा। इसमें ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खान-पान की झलक भी मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप इसे घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं।
साबूदाना छिलका रोटी के लिए सामग्री:
साबूदाना – 1 कप
1 कप चना पीसा हुआ
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
धनिया पाउडर – ½ चम्मच
सरसों का तेल / मक्खन – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
साबूदाना छिलका रोटी बनाने की आसान विधि:
साबूदाना को अच्छे से धोकर 3-4 घंटे या रात भर भिगो दें.
अब चने को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें.
अब एक बाउल में साबूदाना, पीसा हुआ चना, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और उसमें हल्का सा पानी डाल दें. ध्यान रखें यह बैटर न अधिक मोटा न पतला
अब तवे पर हल्का सा तेल डालकर कटोरी या छोटी चमच्च से डालें और इसे चारों तरफ फैला दें. अब इसे हल्का भूरा होने तक सेकें और फिर इसे दूसरी पलट कर उल्टे साइड से भी सेक लें.
लीजिए तैयार हो गया आपका झारखंड का फेमस साबूदाना छिलका रोटी. अब इसे आप आलू चने के साथ परोसे. यकीन मानिये मजा आ जाएगा|
Next Story