- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर ऐसे...

x
Recipe: मटर पनीर एक ऐसी रेसिपी है। जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इतना ही नहीं अधिकतर ये हम समारोह में बनाई जाती है। इसके साथ रोटी और चावल। वाह जी मजा आ जाएं। आज के समय में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह आराम से खाना बनाएं। जिसके कारण वह पेट भरने के लिए जल्दी-जल्दी खाना बनाता है और खा लेते है। लेकिन कई बार होता है कि हमारा कुछ स्पेशल खाने का मन होता है लेकिन कढ़ाई में देर लगने के कारण हम अपना मन मार लेते है।
मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री
200 ग्राम पनीर टुकड़ों में काट हुआ
1 कप हरा मटर
2 मीडियम साइज प्याज
1 हरी मिर्च
6 कली लहसुन
थोड़ा सा टुकड़ा अदरक का
2 टमाटर
1 टीस्पून जीरा
1 तेजपत्ता
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
आधा चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच कस्तूरी मेथी
2 चम्मच धनिया पाउडर
सबसे पहले प्याज, अदरक, हरी मिर्च और उजरक डालकर पीस लें और स्मूद पेस्ट बना लें। इसके साथ ही टमाटर भी ग्राइंड करके प्यूरी बना लें।
अब कूकर को गैस में रखकर गर्म करें। फिर इसमें तेल डाले और गर्म हो जाने पर तेज पत्ता, जीरा डालकर कुछ सेकंड फ्राई करें। इसके बाद प्याज वाला पेस्ट डालकर फ्राई करें। अब
इलमें टमाटर डाल दें। कुछ देर फ्राई करने के बाद इसमें मसाले और नमक डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और कम से कम 10 मिनट पकने दें। फिर इसमें हरा मटर और पनीर मिक्स करें। इसके साथ ही 1 कप पानी डाल दें।
इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें। 2 सीटी लगने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर नेचुरल तरीके से ही निकलने दें। आपकी सब्जी बनकर तैयार है।
TagsकुकरमटरपनीरCookerpeaspaneerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





