लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर बनाएं पनीर गुलाब जामुन

Sarita
22 April 2025 12:34 PM IST
Recipe: घर पर बनाएं पनीर गुलाब जामुन
x
Recipe: आज हम आपको पनीर के गुलाब जामुन बनाना बताएंगे। इसके लिए दूध से मावा तैयार कर लें और पनीर मिक्स करके गुलाब जामुन बना लें। ये एकदम मुलायम बनते हैं। जो इन्हें एक बार खाएगा तो उसका इसे बार-बार खाने का मन करेगा। आप इस शानदार मिठाई के साथ सबका दिल खुश कर सकते हैं। खास तौर से किसी विशेष अवसर के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट चोइस है।
सामग्री (Ingredients)
300 ग्राम - खोया
100 ग्राम - पनीर
50 ग्राम - मैदा
600 ग्राम - चीनी
2-3 इलायची
फ्राई करने के लिए घी
- सबसे पहले चाशनी बनाएंगे। इसके लिए चीनी और 2 कप पानी को मिलाकर पूरी तरह से घुलने तक पकाएं।
- इसके बाद गैस को 2-3 मिनट के लिए कम कर दें। चाशनी में इलायची पाउडर को मिक्स कर दें।
- अब मावा को हल्का गरम कर लें और पनीर को एक प्लेट में निकालकर हथेली से मसल लें। मावा और पनीर को मिक्स करके सॉफ्ट होने तक मसलना है।
- अब इसमें मैदा को मिक्स करके चिकना मिश्रण तैयार कर लें। हाथ से छोटी लोई लें और उसे गोल करते हुए एकदम चिकना कर लें।
- आप चाहें तो गुलाब जामुन में चिरौंजी और किशमिश के 1-1 दाने रख सकते हैं। इसके बाद सारे गुलाब जामुन इसी तरह बनाकर तैयार कर लें।
- गुलाब जामुन फ्राई करने के लिए कड़ाही में घी डालें एक बार घी को तेज गरम कर लें और फिर ठंडा होने पर रसगुल्ला डालकर धीमा आंच पर सेक लें।
- गुलाब जामुन को ब्राउन होने तक सेक लें और फिर निकालकर चाशनी में डालते जाएं। सारे गुलाब जामुन ऐसे ही तैयार करने हैं।
- करीब 10 मिनट तक इन्हें चाशनी में पड़े रहने दें। तैयार हैं गुलाब जामुन। इन्हें गरमागरम सर्व करें।
Next Story