लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर बनाएं मसाला छाछ,अपनाएं ये रेसिपी

Sarita
26 April 2025 10:10 AM IST
Recipe: घर पर बनाएं मसाला छाछ,अपनाएं ये रेसिपी
x
Recipe: मसाला छाछ बनाने के लिए आपको एक कप दही, दो कप ठंडा पानी, हाफ छोटी स्पून भुना हुआ जीरा, एक हरी मिर्च, चुटकी भर काला नमक, थोड़ा सा सफेद नमक, थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया, चार पुदीने की पत्तियां और चुटकी भर हींग की जरूरत पड़ेगी। घर पर मसाला छाछ बनाने के लिए आपको इस रेसिपी को फॉलो करके देखना चाहिए।
पहला स्टेप- मसाला छाछ बनाने के लिए आपको सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लेना है। अगर आप चाहें तो दही को फेंटने के लिए ग्राइंडर जार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
दूसरा स्टेप- अब आप स्मूद दही में ठंडा पानी या फिर बर्फ के टुकड़े एड कर सकते हैं। इसके बाद आपको इस मिक्सचर में मसाले एड करने होंगे।
तीसरा स्टेप- इस मिक्सचर में भुना हुआ जीरा, काला नमक, सफेद नमक, हींग, हरी मिर्च, हरा धनिया और पुदीना एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
चौथा स्टेप- एक स्मूद टेक्सचर के लिए आप इस छाछ को ग्राइंडर में डालकर लगभग एक से दो मिनट तक सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने दीजिए।
पांचवां स्टेप- अब आप मसाला छाछ को एक गिलास में निकाल लीजिए। आखिर में मसाला छाछ की गार्निशिंग के लिए आप धनिया पत्ती, भुना हुआ जीरा और बर्फ यूज कर सकते हैं।
घर पर बनी मसाला छाछ पीकर आप अपने एनर्जी लेवल्स को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा मसाला छाछ में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में कारगर साबित हो सकते हैं।
Next Story