- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe : घर पर बनाएं...

x
Recipe : भारत में तो चाइनीज खाना इतना पसंद किया जाता है कि पाँच सितारा होटल से लेकर चाट पकौड़ों के साथ अब चाउमीन के ठेले भी आसानी से मिल जाते हैं. इतना मशहूर खाना बनाने में बहुत आसान होता है तो चलिए फिर बनाते हैं वेज चाउमीन |
सामग्री:
पत्ता गोभी, 1½ कप महीन कटी
गाजर 1 मध्यम
शिमला मिर्च 1
हरा प्याज 2
लाल प्याज 1 मध्यम
गेंहू/ मैदा के नूडल्स 3-4 औंस (100 ग्राम)
नमक ½ छोटा चम्मच
सफेद मिर्च ¼ छोटा चम्मच ताजी कुटि
सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच
चीनी ¼ चम्मच (वैकल्पिक)
सफेद सिरका 1½ छोटे चम्मच
लाल मिर्च कुटी (वैकल्पिक)
तेल 2 बड़ा चम्मच
हरी प्याज को धोकर लगभग डेढ़ इंच लंबे टुकड़ों में काट लें.
गाजर को छीलकर धो लें, और फिर पतले और लंबे लच्छे काट लें.
लाल प्याज को भी धोकर लंबे पतले लच्छे काट लें.
पत्ता गोभी को भी लंबे पतले लच्छे काट लें.
शिमला मिर्च को धोकर बीच से काटें. अब इसके बीज निकल कर इसे भी लंबे और पतले लच्छे में काट लें.
नूडल्स के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार उबाल लें. मैने इन्स्टेंट गेंहू के नूडल्स इस्तेमाल किए हैं और उनको लगभग तीन मिनट गरम पानी में उबाला है.
अब एक कड़ाही गरम करें, इसमें तेल डालें और फिर तेज आँच पर लाल प्याज को एक मिनट के लिए भूनें.
अब इसमें गाजर, और शिमला मिर्च के लच्छे भूने तकरीबन एक मिनट के लिए.
अब इसमें पत्ता गोभी डालें और २०-२५ सेकेंड्स के लिए भूनें.
अब इसमें उबले नूडल्स, हरा प्याज, सोया सॉस, नमक, शक्कर, सफेद सिरका और ताजी कूटी सफेद मिर्च मिलाएँ और अच्छे से चलाएँ . सभी सामग्री को तेज आँच पर बराबर चलाते हुए १-२ मिनट के लिए भूनें.
स्वादिष्ट चाउमीन अब तैयार है परोसने के लिए. वैसे तो यह अपने आप में ही बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन फिर भी आप चाहें तो इसे वेज मैनचुरियन के साथ परोसिए इसका ज़ायक़ा और बढ़ जाता है|
Tagsमसालेदारवेजचाउमीन'SpicyVegChowmein' जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





