- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर ही बनाएं...

x
Recipe: कोफ्ते की सब्जी कई चीजों से बनांये जा सकती है, लेकिन पनीर और आलू से बने कोफ्ते के बारे में सोचते है तो मुहं में पानी आ जाता है। पनीर का सेवन करना वैसे भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इससे जब मलाई कोफ्ते बनाया जाये तो यह स्वाद के साथ सेहत पर भी अच्छा असर डालता है तो आइये बनाये मलाई कोफ्ता की सब्जी|
सामग्री :
पनीर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
आलू – 2 उबले हुए
काजू – 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
किसमिस – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
कॉर्न फ्लोर – 3 टेबल स्पून
गरम मसाला पाउडर – 1 / 4 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 / 2 टेबल स्पून
ग्रेवी बनाने के लिए:
प्याज़ – 2
टमाटर – 3
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 2 टेबल स्पून
हल्दी – 1 / 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
काजू का पेस्ट – 1 / 4 कप
तेज पत्ता – 1
दाल चीनी – 1 इंच का टुकड़ा
इलायची – 2
लॉन्ग – 3
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
गरम मसाला पाउडर – 1 / 2 टी स्पून
तेल – आवश्यकतानुसार
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
क्रीम – 2 टेबल स्पून
विधि :
मलाई कोफ्ता रेसिपी बनाने के लिए हम सबसे पहले हम कोफ्ता बनाएँगे। इसके लिए एक बाउल में उबले हुए आलू के छिलके उतार कर अच्छे से मेश कर लीजिए। अब एक अलग बाउल लेकर उसमे कद्दूकस किया हुआ पनीर, मेश किया हुआ आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किसमिस डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लीजिए। इन कोफ्तो घी में फ्री करके निकल ले।
अब ग्रेवी बनाने के लिए प्याज़ और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिए।
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिए। तेल के गरम हो जाने पर उसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लॉन्ग और इलायची डालकर भून लीजिए। फिर इसमें पिसी हुई प्याज़ के पेस्ट को डाल दीजिए और ब्राउन होने तक अच्छे से भून लीजिए। फिर इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट को भी डाल दीजिए। थोड़ा भुन जाने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3 – 4 मिनिट तक अच्छे से चला कर पका लीजिए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाले से तेल ऊपर आ जाने तक अच्छे से भून लीजिए।
अब इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर लगभग 10 मिनिट के लिए पका लीजिए। फिर इसमें नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला दीजिए। फिर इसमें मलाई कोफ्ता डाल दीजिए। और हल्के हाथ से चलाकर मिला दीजिए और अब गैस को बंद कर दीजिए। अब आपकी मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है। इसे एक सर्विंग डिश में निकालिए और हरे धनिए और क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए।
Tagsहोटलमलाईकोफ्ताHotelMalaiKoftaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





