- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: शाम की चाय के...

x
Recipe: दाल से बने चिप्स बच्चों को आप आराम से खाने के लिए दे सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है दाल के चिप्स बनाने की रेसिपी।
अरहर की दाल से चिप्स बनाने की सामग्री:
एक कप अरहर की दाल, गेंहू का आटा आधा कप, एक चम्मच सूजी, आधा चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।
अरहर की दाल से चिप्स बनाने की विधि:
चिप्स तैयार करने के लिए अरहर की दाल को दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। भिगोने से पहले दाल को अच्छी तरह से धो लें। वैसे आप चाहें तो एक रात पहले ही अरहर की रात को ही भिगो दें। सुबह पानी को छानकर अलग करल लें। जब पानी निथर जाए तो मिक्सर में डालकर महीन कर लें। इस पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर रख दें।
दाल में स्वादानुसार नमक डालें। साथ में कुटी काली मिर्च, लाल मिर्च, गेहूं का आटा, सूजी डालें। इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। गूथें अरहर की दाल के आटे को कुछ देर के लिए रख दें। करीब एक घंटे बाद आटे की छोटी-छोटी लाईयां बना लें। फिर पतला-पतला बेल लें। मनचाहे आकार में काटकर इसे धूप में सुखा लें।
एक दिन तक धूप में सुखाने के बाद इस चिप्स को रख लें। बस कड़ाही में तेल डालकर सुनहरा तल लें। ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म परोसें।
Tagsचायदालचिप्सTealentilschipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





