लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं गुलकंद मुखवास, जाने रेसिपी

Sanjna Verma
29 July 2024 6:27 PM GMT
Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं गुलकंद मुखवास, जाने रेसिपी
x
Recipe रेसिपी: अगर आपको भी खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाने की आदत है तो आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। जी हां, आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से माउथ फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं। यहां हम गुलकंद मुखवास बनाने की विधि बता रहे हैं। गुलकंद ताजे गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में इसके चिकित्सीय और पौष्टिक गुणों के लिए इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने के अलग-अलग फायदे हैं और इसे
Mouth Freshener के तौर पर भी बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मुखवास को बनाने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा इसमें सौंफ का भी इस्तेमाल किया जाता है जो पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने में आपकी मदद करता है। देखें मुखवास बनाने की विधि-
गुलकंद मुखवास बनाने के लिए आपको चाहिए-
8-10 पान के पत्ते
2-3 बड़े चम्मच गुलकंद
1 बड़ा चम्मच सौंफ
1 चम्मच रंग बिरंगी सौंफ
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया सूखा नारियल
3-4 चम्मच टूटी फ्रूटी
2 बड़ा चम्मच चेरी
2 बड़े चम्मच मिश्री पाउडर
5-6 छोटी इलायची का पाउडर
गुलकंद मुखवास कैसे बनाएं
Gulkand Mukhwas बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोएं। फिर इन पत्तों को सुखाएं और पत्तों की डंडी निकालकर छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में गुलकंद डालें और उसमें मिश्री पाउडर मिला दें। फिर इसमें पिसी हुई इलायची मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं फिर इसमें सौंफ, रंग बिरंगी सौंफ, चेरी, सूखा नारियल और टुटी फ्रूटी मिलाएं। अब छोटे-छोटे कटे हुए पान के पत्तों को गुलकंद के मिक्स में मिला दें। ध्यान रखें कि पत्ते बहुत ज्यादा बारीक होने चाहिए। फिर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। मुखवास तैयार है। इसे एक एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में स्टोर करें।
Next Story