- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: रक्षाबंधन पर...
लाइफ स्टाइल
Recipe: रक्षाबंधन पर घर पर बनाएं आसान और स्वादिष्ट गुलाब जामुन
Sarita
6 Aug 2025 10:52 AM IST

x
Recipe: आज हम आपकी ये गलतफहमी दूर कर देंगे। रक्षाबंधन पर इस आसान रेसिपी से घर पर गुलाब जामुन बनाएँ और अपने भाइयों को खुश करें। आज हम आपको एक आसान और स्वादिष्ट गुलाब जामुन रेसिपी बता रहे हैं।
सामग्री:
गुलाब जामुन के लिए
मावा (खोया) – 1 कप (250 ग्राम)
मैदा – 2 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
दूध – 2-3 बड़े चम्मच (आवश्यकतानुसार गूंथने के लिए)
घी/तेल – तलने के लिए
चाशनी के लिए
चीनी – 1.5 कप
पानी – 1.5 कप
इलायची – 4-5 (कुटी हुई)
गुलाब जल – 1 छोटी चम्मच
केसर – कुछ धागे
विधि :
1. सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालें और गैस पर मध्यम आंच पर रखें. जब उबाल आने लगे तो इसमें इलायची, केसर और गुलाब जल डालें.
2. चाशनी को 8-10 मिनट तक पकाएं जब तक वह थोड़ा चिपचिपी हो जाए (1 तार की चाशनी की जरूरत नहीं). गैस बंद करके चाशनी को ढक कर रखें.
3. मावा को अच्छे से मैश करें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे. अब इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रहे मिश्रण न तो ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा गीला. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे चिकने गोले बना लें. गोले बनाते समय दरारें नहीं होनी चाहिए.
4. एक कढ़ाही में मध्यम आंच पर घी या तेल गरम करें. अब जामुनों को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें. एक बार में ज्यादा जामुन न डालें.
5. तले हुए गुलाब जामुनों को गरम चाशनी में डाल दें. ध्यान रखें कि चाशनी हल्की गरम होनी चाहिए, बहुत गर्म नहीं. 10-15 मिनट चाशनी में भिगोकर रखें. गर्म या ठंडे, जैसे पसंद हो वैसे परोसें. ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर सजाएं|
Tagsस्वादिष्टगुलाब जामुनDeliciousGulab Jamun जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





