- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर ही बनाएं...

x
Recipe: थोड़ी सी तैयारी और बन जाएगी ऐसी चाट कि आप बाहर से खाना ही भूल जाओगे.
जरूरी चीजें
-2 कप सूखी मटर (रातभर भीगाई हुई)
-2 मीडियम साइज आलू
-नमक, हल्दी, बेकिंग सोडा – स्वादानुसार
-चटनी के लिए – धनिया, पुदीना, इमली का पानी
-चाट सजाने के लिए – प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के लच्छे, धनिया, नींबू, चाट मसाला, काला नमक
-भुना जीरा, कश्मीरी मिर्च, हींग, तेजपत्ता, धनिया पाउडर, गरम मसाला, तेल
स्टेप 1: मटर और आलू उबालें:
भीगी हुई मटर को धोकर कुकर में डालिए. इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, एक चुटकी बेकिंग सोडा और दो आलू डालें. पानी इतना हो कि सब अच्छे से डूब जाएं. अब इसे तेज आंच पर तीन सीटी आने तक पकाएं और फिर 5 मिनट धीमी आंच पर.
स्टेप 2: चटनी तैयार करें:
धनिया, पुदीना और इमली का गूदा बराबर मात्रा में लें. इमली को गर्म पानी में भिगोकर उसका पल्प निकाल लें और सबको एक साथ पीस लें, ये बनी एकदम चटपटी चटनी|
स्टेप 3: मटर का तड़का:
एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें डालें तेजपत्ता, हींग, जीरा, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च, और भुना हुआ जीरा. जैसे ही मसाले भुन जाएं, उसमें उबली हुई मटर डाल दें. साथ में उबले आलू को मैश करके मिला दें. थोड़ा पानी डालकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में ऊपर से गरम मसाला डालें.
स्टेप 4: चाट की प्लेटिंग:
अब इस मटर को एक बाउल में निकालिए. ऊपर से डालें बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के लच्छे और हरा धनिया. ऊपर से डालिए वो हरी चटनी और खट्टी-मीठी इमली-गुड़ वाली चटनी. फिर जाए चाट मसाला, काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस.
स्टेप 5: भैया स्टाइल फिनिश:
अगर घर में कोई दोना या पत्ते की प्लेट हो तो चाट उसी में परोसिए. ऊपर से एक बार फिर से दोनों चटनियां डालें, थोड़ा सा प्याज, धनिया और भुना मसाला छिड़कें. अब इस चाट को अच्छे से मिलाइए – जैसे भैया करते हैं|
Tagsमटर चाटPea Chaat जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





