लाइफ स्टाइल

रेसिपी : घर पर बनाएं स्वादिष्ट अखरोट का हलवा

Bharti Sahu 2
10 Oct 2024 6:54 AM GMT
रेसिपी : घर पर बनाएं स्वादिष्ट अखरोट का हलवा
x
रेसिपी : इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यहां तक कि अगर आप कुकिंग करना सीख रहे हैं तो भी इसमें जोर नहीं आएगा। अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आप उनके लिए ये हलवा बनाइए।
सामग्री
1 कप अखरोट
आधा कप चीनी या शक्कर
आधा चम्मच इलायची पाउडर
केसर
आधा छोटा कप दूध
विधि
- सबसे पहले अखरोट को गरम पानी में 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
- इसके बाद अखरोट से पानी निकाल दें। अब अखरोट को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में पीसे हुए अखरोट भून लें। फिर इसमें दूध डालें और चीनी डालें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डाल दें। इसमें केसर डालें।
- अब इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें।
- आप चाहें तो इसमें काजू भी पीस कर डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसके ऊपर बारीक कटे काजू और बादाम डालें।
- चाहें तो इसके ऊपर गुलाब की पत्तियां भी सजा सकते हैं।
- इसे और टेस्टी बनाने के लिए इस पर खरबूज के बीज भी डाल सकते हैं।
Next Story