- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बच्चों के...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बच्चों के टिफिन में बनाएं स्वादिष्ट वेज स्प्रिंग रोल
Sarita
8 March 2025 12:54 PM IST

x
Recipe: सभी मम्मियो को यही परेशानी का सामना करना होता है कि आज नया क्या बनाये जो की उनके बच्चो के लिए स्वाद से तो भरपूर हो और साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो और जल्दी भी बने। जिसको खाने के बाद बच्चो को उसका भरपूर पोषण भी मिले। तो आज हम आपको बताने जा रहे है कैसे आप घर पर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते है। इसमें आप पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
सामग्री:
मैदा : 100 ग्राम
पत्तागोभी :200 ग्राम
पनीर : 100
अदरक:एक छोटा टुकड़ा
सोया सोस :1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च :1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च :1/4 छोटा चम्मच
अजीनोमोटो :1/4 छोटा चम्मच
तेल:तलने के लिए
नमक :स्वादानुसार
- सबसे पहेल मैदा को छान ले इसके बाद इसमें पानी डालकर इसका घोल बना ले और तकरीबन 1 घंटे के लिए ढककर रखे इससे मैदा अच्छे से फुल जाएगी।अब एक कड़ाई ले और उसे गैस पर रखे इसके इसमें तेल डालकर तेल को गर्म होने दे।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें कटी हुई पत्तागोभी, पनीर, हरी मिर्च और अदरक डाले। धीमी आंच कर के 2 मिनट के लिए पकने दे। इसके बाद लाल मिर्च,काली मिर्च,अजीनोमोटो, सोया सोस और नमक डाले। और अच्छी तरह पकाए। गैस बंद कर दे।
- अब स्प्रिंग को बनाने के लिए नॉन स्टिक तवा ले उस पर तेल डालकर अच्छे से फैला दे। अब इस घोल को इस तवे ढोसे की तरह से फैलाये की।
- गैस धीमी रखे और इस घोल को अच्छे से सिकने दे। जब ये अच्छे से सिक जाये तब इसे तवे से ध्यान से उतार ले और बाद में इसे एक तेल लगी प्लेट में रख दे और इसके बाद में इसमें बनाये हुए मिश्रण को डाल दे। इसके आड़ दोनों को तरफ से मोड़ दे और ऐसा भी बाकि सरे रोल में करे और फिर एक कड़ी में तेल डालकर इन्हें तल ले। जब तक की ये हल्के भूरे रंग के न हो जाये। इसके बाद इन्हें टमाटर सोस के साथ बच्चो के टीफिन में रख दे।
Tagsस्वादिष्टवेजस्प्रिंग रोलDeliciousVegSpring Rollजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





