- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर बनाएं...

x
Recipe: इसे ज्यादातर घरों में बनाया जाता है। मंचूरियन की वैसे तो कई वैरायटी बनाई जाती हैं जैसे पनीर मंचूरियन, गोभी मंचूरियन और मिक्स वेज मंचूरियन। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार आलू मंचूरियन की रेसिपी ट्राई करें। इसका स्वाद बच्चों समेत बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। यहां देखिए आलू मंचूरियन की जायकेदार रेसिपी|
आलू मंचूरियन बनाने के लिए आपोक चाहिए:
- 7 से 8 छोटे आलू
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/4 कप हरी प्याज
- 1/4 कप शिमला मिर्च
- 1/4 कप प्याज
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 2 बड़े चम्मच मैदा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच हल्का सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप
- 1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
- 1 बड़ा चम्मच सिरका
आलू मंचूरियन बनाने के लिए आप एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट और नमक मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालें और अच्छे से मिलाएं। इस मिक्स में उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और समान रूप से कोट करें। अब एयर इन आलू को 15-20 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। एयर फ्रायर न हो तो आलू को डीप फ्राई करें। अब फ्राई किए आलू को एक तरफ रख दें। अब एक पैन में तेल गरम करें और इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। इसे खुशबू आने तक भूनें। अब हरे प्याज, शिमला मिर्च, प्याज डालकर तेज आंच पर भूनें। इसमें सोया सॉस, केचप, रेड चिली सॉस और सिरका डालकर, अच्छी तरह मिलाएं। अंत में नमक और काली मिर्च डालें। तले हुए आलू के टुकड़ों को सॉस में डालें और कोट होने तक मिलाएं। हरी प्याज के पत्तों से गार्निश करें और सर्व करें।
Tagsस्वादिष्टआलूमंचूरियनDeliciousPotatoManchurian जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





