लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट पिंडी छोले आलू टिक्की चाट, स्वाद में लाजवाब और हेल्दी भी है

Sarita
8 July 2025 8:33 AM IST
Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट पिंडी छोले आलू टिक्की चाट, स्वाद में लाजवाब और हेल्दी भी है
x
Recipe: चाट एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई कभी भी खाना पसंद करता है, क्योंकि इसका खट्टा, मीठा, तीखा और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन क्या आपने कभी पिंडी छोले आलू टिक्की चाट खाई है? यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है, खासकर जब इसे घर पर स्वस्थ सामग्री और कम तेल के साथ तैयार किया जाए।
सामग्री:
पिंडी छोले के लिए:
काबुली चना (छोले) – 1 कप (रातभर भिगोया हुआ)
टी बैग – 1 (रंग और स्वाद के लिए, वैकल्पिक)
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
नींबू रस – 1 बड़ा चम्मच
आलू टिक्की के लिए सामग्री:
उबले आलू – 2 मध्यम आकार के
ओट्स पाउडर – 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
शैलो फ्राई या एयर फ्राई करने के लिए थोड़ा सा तेल
टॉपिंग के लिए सामग्री:
हरी चटनी (पुदीना और धनिया वाली)
मीठी इमली की चटनी
बारीक कटा प्याज़
टमाटर, हरा धनिया
अनार के दाने
दही (फेंटा हुआ, बिना मलाई का)
भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला
विधि :
सबसे पहले छोले को कुकर में टी बैग, नमक और पानी के साथ 4–5 सीटी आने तक उबालें. फिर टी बैग निकाल दें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसमें हींग और अदरक डालें.
फिर सभी सूखे मसाले डालें और उबले हुए छोले मिलाएं. अच्छे से भूनें और अंत में नींबू रस डालें.
उबले आलू को मैश करें. उसमें ओट्स पाउडर, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाएं. टिक्की का आकार दें और नॉन-स्टिक पैन में हल्का तेल डालकर शैलो फ्राई करें या एयर फ्रायर में पकाएं.
सर्विंग प्लेट में 2 टिक्कियाँ रखें, ऊपर से पिंडी छोले डालें. फिर दही, हरी और मीठी चटनी डालें. अंत में ऊपर से प्याज़, टमाटर, अनार के दाने, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला छिड़कें|
Next Story