- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe:रात के बचे चावल...

x
Recipe:रात में खाना खाने के बाद अगर चावल बच जाए तो लोग फ्रिज में रख देते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि चावल का दूसरे दिन इस्तेमाल नहीं हो पाता है और चावल को फेंकना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए चावल से आप स्वादिष्ट और नई डिश बना सकते हैं. आप चावल से टेस्टी डोसा बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं बचे चावल से डोसा बनाने की रेसिपी|
डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बचा हुआ पका हुआ चावल- 2 कप
सूजी- आधा कप
दही- आधा कप
नमक- स्वादानुसार
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
डोसा को कैसे तैयार करें?
बचे हुए चावल से आप भी डोसा बनाने का सोच रहे हैं तो मिक्सी जार में चावल को डाल दें. इसके बाद आप सूजी को डाल दें. दही और पानी डालकर इसे आप बारीक पीस लें.
इस मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक को डाल दें. घोल अगर ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें पानी डालकर घोल को पतला कर लें. इसे अच्छी तरह से मिला लें.
अब आप तवा को गर्म करें और इस पर थोड़ा तेल लगा लें. फिर थोड़ा पानी छिड़क दें. बैटर को तवे पर डालकर गोल फैला लें. थोड़ा सा तेल या घी डालकर डोसा को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इसे आप मोड़ लें. फिर प्लेट में निकाल लें. इसी तरीके से आप डोसा तैयार कर लें|
Tagsचावलस्वादिष्टडोसा Ricedeliciousdosa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





