लाइफ स्टाइल

Recipe: मिनटों में नट्स से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट

Sanjna Verma
14 Aug 2024 10:19 AM GMT
Recipe: मिनटों में नट्स से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट
x
Recipe रेसिपी: भारत में त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ये दिन भाई-बहन के लिए काफी खास होता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है। माना जाता है कि ये एक तरह का रक्षा सूत्र होता है। इस दिन बहन अपने भाई को खास होने का एहसास कराने के लिए काफी कुछ करती है। इस मौके पर वह सुंदर से सुंदर राखी ढूंढने से लेकर भाई के पसंद की मिठाई उन्हें खिलाती हैं। वहीं बहन अपने भाई को गिफ्ट भी देती है। इस रक्षाबंधन अगर आप अपने भाई को मीठाई की जगह कुछ अलग देना चाहती हैं तो उन्हें खुद बनाई
Chocolate
गिफ्ट में दे सकती हैं। यहां सीखिए नट्स से बनी चॉकलेट बनाने का तरीका। ये घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं। आप इन्हें अपने भाई को गिफ्ट में दे सकती हैं या फिर घर पर उनका मुंह मीठा करने के लिए भी बना सकती हैं।
नट्स वाली चॉकलेट बनाने के लिए आपको चाहिए
डार्क चॉकलेट - 350 ग्राम
काजू- 50 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम
किशमिश- 50 ग्राम
टूटी फ्रूटी- आधा कप
चॉकलेट बनाने के लिए मोल्ड
मक्खन- 1 छोटा चम्मच
चॉकलेट कैसे बनाएं
चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले जो भी मोल्ड आपको पसंद हैं उसे लें और मक्खन से चिकना कर लें। फिर अलग रख दें। अब चॉकलेट को डबल बॉयलर तरीके से पिघलाएं। आप माइक्रोवेव में भी इसे पिघला सकते हैं। पिघलने के बाद आप अपने सभी मेवे और सूखे मेवे काट लें। इसे चॉकलेट में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें से एक चम्मच लेकर अपने तैयार सांचे में भरकर 1 घंटे के लिए डीप फ्रीज में रख दें। फिर निकालें और Chocolate रैपिंग पेपर में रैप करें। चॉकलेट को एक बॉक्स में रखें और भाई को गिफ्ट करें। चाहें तो डार्क चॉकलेट की जगह व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Next Story