लाइफ स्टाइल

Recipe : इस तरह बनाएं खस्ता मीठी मठरी

Sarita
1 March 2025 9:26 AM IST
Recipe : इस तरह बनाएं खस्ता मीठी मठरी
x
Recipe : अगर आप भी घर पर ही नमकीन, मिठाई, बिस्कुट बनाना पसंद करते हैं तो इस बार गेहूं के आटे वाली मीठी मठरी बनाकर तैयार करें। इन मठरी का स्वाद काफी अलग होता है। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है।
आटे की मीठी मठरी बनाने के लिए आपको चाहिए-
2 कप गेहूं का आटा
आधा कप सूजी
आधा कप घी (आटे के लिए)
आधा कप चीनी
4 बड़े चम्मच तिल के बीज
मठरी तलने के लिए घी
मीठी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आधा कप पानी गर्म करें और फिर इसमें चीनी डालें। पानी में चीनी मिलने तक पकाएं और फिर आंच बंद कर दें। अब इस चाशनी को ठंडा होने दें। फिर एक बड़े बर्तन में आटा लें और इसमें सूजी, घी, तिल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आटे में चीनी का पानीडालकर सख्त और टाइट आटा गूंथ लें। फिर आटे को सेट होने के लिए कुछ देर तक ढककर रख दें। अब आटे को फिर से चिकना और मुलायम होने तक गूंथ लें। इस आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और फिर एक-एक लोई अपने हाथ पर लें और दूसरे हाथ से उसे चपटा कर लें। ये मठरी थोड़ी मोटी ही अच्छी बनती हैं इसलिए हाथों से शेप देने की ही कोशिश करें। जब सभी मठरी बनकर तैयार हो जाएं तो एक कड़ाही में पर्याप्त घी गर्म करें। घी गरम होने पर जितनी मठरी इसमें डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर तल लें। आटे की मीठी मठरी तैयार है।
Next Story