- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe : होली के मौके...
लाइफ स्टाइल
Recipe : होली के मौके पर बनाएं कुरकुरी सूजी की मठरी, जानें विधि
Sarita
2 March 2025 10:35 AM IST

x
Recipe : खासतौर पर स्नैक्स को ज्यादातर लोग बनाना पसंद करते हैं। अगर आप क्रंची और क्रिस्पी मठरी को ट्रेडिशनल मैदे से नहीं बनाना चाहती हैं तो इस बार सूजी की ये क्रंची हार्ट शेप मठरी ट्राई करें। जिसे बनाना बहुत आसान है और फटाफट से बनकर रेडी हो जाती है। नोट कर लें बनाने का आसान तरीका।
क्रंची सूजी मठरी बनाने की सामग्री
एक कप सूजी
आधा चम्मच नमक
दो चम्मच तेल
पानी
मसाला बनाने के लिए
मैगी मसाला
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
चाट मसाला पाउडर
क्रंची सूजी मठरी बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले सूजी को ग्राइंडर जार में डालकर महीन पीस कर पाउडर बना लें।
-अब किसी बड़े बर्तन में इस सूजी पाउडर को पलटें।
-इसमे स्वादानुसार नमक, दो चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। ध्यान रहे सूजी में इतना मोयन हो कि ये हाथों में बंधने लगे।
-अब जरूरत के मुताबिक पानी डालकर नर्म आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा ज्यादा चिपचिपा ना हो।
-अब किसी प्लेन सरफेस पर बड़ी सी पूड़ी बेल लें और मनचाहे शेप में इन्हें काट लें। अगर हार्ट शेप कटर हो तो ये क्रंची मठरी और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
-कड़ाही में तेल गर्म करें और गोल्डन फ्राई होने तक तलें।
-बस ऊपर से मैगी मसाला, चाट मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर को डालकर मिक्स करें।
-किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें और चाय के साथ एंज्वॉय करें।
TagsहोलीकुरकुरीसूजीमठरीHoliCrispySemolinaMathriजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





