- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: नए तरीके से...

x
Recipe: आलू से कई तरह का नाश्ता तैयार किया जा सकता है। इसकी मदद से आप कटलेट भी बना सकते हैं। वैसे तो आपने कई बार कटलेट बनाकर खाए होंगे, लेकिन आज जो रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं ये कुछ नई है और चीज लवर्स को यकीनन पसंद आएगी। यहां देखिए क्रिस्पी आलू कटलेट बनाने का तरीका।
क्रिस्पी आलू कटलेट बनाने के लिए आपको चाहिए:
- 5 मीडियम साइज आलू
एक चम्मच बारीक कटी चुकंदर
- एक चम्मच बारीक कटी गाजर
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काली मिर्च
- एक चम्मच चिली फ्लैक्स
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- मोजरेला चीज क्यूब
- 3 बड़े चम्मच कटा हुआ ताजा धनिया
- एक कटी हुई हरी मिर्च
- मैदा
- ब्रेडक्रंब्स
- तलने के लिए तेल
क्रिस्पी आलू कटलेट बनाने के लिए आलू को धोएं और फिर छीलें। अब एक आलू के चार टुकड़े करें और एक से दो बार दोबारा धोएं। फिर आलू को तब तक उबालें जब तक कि वे कांटे मैश करने के लिए नरम न हो जाएं। अब उबले आलू को पानी से निकाल लें और मैश करें। मैश करने के बाद इसमें सब्जी और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर फ्रेश धनिया डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं। अब मिक्स का एक बड़ा चम्मच लें और उसमें मोजारेला चीक का एक छोटा क्यूब डालें और इसे टिक्की की तरह गोल आकार दें। अभी कटलेट बनाकर तैयार करें और फिर मैदा का घोल बनाएं। इसके लिए मैदा और पानी को एक साथ मिलाएं और एक स्लरी तैयार करें। फिर एक-एक कटलेट को इसमें डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब से कोट करें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। फिर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। सभी कटलेट इसी तरह तल कर तैयार करें और फिर हरी चटनी या केचअप के साथ सर्व करें।
Next Story





