- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: इफ्तार के लिए...

x
Recipe: रमजान के महीने में इफ्तार की तैयारियां जोरों पर होती हैं। दिनभर के रोजे के बाद हमारा कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट भी हो और पेट को सुकून भी दे। अगर आप भी इफ्तार में कुछ नया और दमदार बनाना चाहते हैं, तो देसी स्टाइल चना मटन आपकी थाली की शान बढ़ा सकता है। यह डिश न सिर्फ जायकेदार होती है, बल्कि इसमें चने और मटन का भरपूर प्रोटीन और पोषण भी मिलता है।
सामग्री:
काबुली चना- 1 कप
मटन- 750 ग्राम
तेल- 4 चम्मच
बड़ी प्याज- 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 चम्मच
दही- 1 कप
काली मिर्च- 10
हरी इलायची- 3
बड़ी काली इलायची- 1
लौंग- 4
दालचीनी- 1 टुकड़ा
तेजपत्ता- 1
हरी मिर्च- 3
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए
नमक- स्वादानुसार
Step 1 :
चना मटन की विधि सबसे पहले इंस्टेंट पॉट या प्रेशर कुकर को गर्म करने के लिए रख दें।
Step 2 :
अब मसालों को डालकर 30-40 सेकंड तक भूनें और कटी हुई प्याज डालकर भूनें।
Step 3 :
जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए, तो अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
Step 4 :
अब इसमें कटे हुए मटन के टुकड़े, काबुली चने और फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
Step 5 :
इसके बाद आधा कप पानी डालें और एक बार फिर से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
Step 6 :
जैसे ही भाप निकलने लगे, सीटी लगाएं और 1 सीटी आने तक तेज आंच पर पकाएं।
Step 7 :
अब गैस बंद कर दें और निकालकर रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें।
Tagsइफ्तारचनामटनIftarChanaMuttonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





