- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर बनाएं...

x
Recipe: हरा चना भभरा बिहार की खास डिश है जिसका स्वाद लाजवाब होता है. ताजे हरे चने और मसालों में तैयार किया गया यह भभरा बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है जो खाने के मजा को दोगुना कर देता है. होली के मौके पर आप भी इसे जरूर ट्राई करें|
हरे चने का भभरा बनाने के लिए सामग्री :
हरा चना
बेसन
प्याज
चावल
जीरा
लाल मिर्च पाउडर
हरी मिर्च
अदरक
धनिया पाउडर
नमक
हल्दी
काली मिर्च
पानी
धनिया पत्ती
हरे चने का भभरा को कैसे तैयार करें?
हरा चना भभरा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप चावल को 3-4 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें.
अब आप चावल, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच जीरा, हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
इसे एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप 1 कप बेसन, 1 कप हरा चना, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें. अब आप नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डाल दें. थोड़ी सी बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें.
थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें.
अब आप कड़ाही में तेल डाल दें. इसके बाद आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तेल में डाल दें. इसे आप मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें. जब ये क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे निकाल लें. इस तरह से आप आसानी से हरा चना भभरा को बना सकते हैं.
हरा चना भभरा को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|
Tagsहरे चनेभभराGreen gram bhabhara जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





