- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बच्चों को...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बच्चों को बनाकर खिलाएं आलू के ये टेस्टी क्रिस्पी रवा फिंगर्स
Sarita
31 May 2025 12:56 PM IST

x
Recipe: अगर आप सोच रही हैं कि बच्चों को टिफिन या शाम की भूख के समय क्या दें जो हेल्दी, टेस्टी और क्रिस्पी भी हो तो आलू और रवा (सूजी) से बनी ये क्रिस्पी फिंगर्स एकदम परफेक्ट स्नैक हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और बच्चे इन्हें बहुत पसंद करेंगे। आइए जानते हैं इस आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी के बारे में।
सामग्री:
उबले हुए आलू – 3 मध्यम आकार के
सूजी (रवा) – 1 कप
पानी – 1/2 कप (सूजी भिगोने के लिए)
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा
अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच (वैकल्पिक)
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
तेल – तलने के लिए
1. एक कटोरी में सूजी लें और उसमें आधा कप पानी डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए।
2. अब उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसमें भीगी हुई सूजी, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स, नमक, नींबू का रस और चाट मसाला डालें।
3. इन सभी चीजों को मिलाकर एक मुलायम आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। अगर मिश्रण थोड़ा गीला लगे तो थोड़ा और सूजी डालें। फिर हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से उंगली के आकार की फिंगर्स बना लें।
4. सारी फिंगर्स इसी तरह तैयार कर लें और एक प्लेट में रखें। एक कढ़ाई या पैन में तेल गरम करें। तेल गरम हो जाए तो उसमें 4-5 फिंगर्स एक साथ डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तली हुई फिंगर्स को टिशू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
इन आलू रवा फिंगर्स को गर्मागर्म टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। आप चाहें तो इन्हें बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं। तो अगली बार जब बच्चे कुछ टेस्टी खाने की ज़िद करें, तो उन्हें खिलाएं ये स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू रवा फिंगर्स।
Tagsआलूटेस्टीक्रिस्पीरवा फिंगर्सPotatotastycrispyrava fingers जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





