- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: ईद वाली सेवई...

x
Recipe: मीठी ईद हो या बकरीद हो घरों में सेवई जरूर बनती हैं। इसे शीर खुरमा कहा जाता है। दूध और सेवई से बनकर तैयार होने वाली शीर में ढे़र सारे मेवा और खजूर डालकर तैयार किया जाता है। घर आए मेहमानों को खाने के बाद मीठे में शीर खुरमा सर्व किया जाता है। आप कभी भी ऐसी सेवई बनाकर खा सकते हैं। जानिए ईद पर बनने वाली सेवई की रेसिपी।
ईद वाली सेवई की रेसिपी:
पहला स्टेप- ईद स्पेशल सेवई के लिए आपको करीब 200 ग्राम बारीक वाली सेवई लेनी हैं। चूंकि सेवई काफी लंबी होती हैं इसलिए इन्हें बीच से तोड़ लें। इससे सेवई अच्छी तरह से पक जाएंगी।
दूसरा स्टेप- अब सेवई में स्वाद बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स काट लें। इसके लिए बादाम, पिस्ता, चिरोंजी, किशमिश, काजू और खजूर को बारीक टुकड़ों में काट लें। ड्राई फ्रूट्स की मात्रा अपनी पसंद के हिसाब से रखें। शीर में कुछ लोग छुहारा भी डालते हैं तो आप इन्हें रातभर पानी में भिगोकर और बारीक काटकर इस्तेमाल करें।
तीसरा स्टेप- सेवई को पकाने के लिए करीब 3 लीटर फुलक्रीम दूध चाहिए होगा। पहले दूध को किसी भारी तली की कड़ाही में पकने के लिए रख दें। कड़ाही में पहले आधा कप पानी डाल दें इससे दूध नीचे तली में चपकेगा नहीं।
चौथा स्टेप- जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें दूध में भीगा हुआ केसर डाल दें। इससे रंग और स्वाद दोनों बेहतरीन हो जाते हैं। अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी में सारे मेवा भून लें। इसी में सेवई को डालकर भी हल्का भून लें। इससे स्वाद अच्छा आएगा।
पांचवा स्टेप- जब दूध में उबाल आते हुए करीब 10-15 मिनट हो जाएं तो इसमें 100 ग्राम मिल्कमेड या मिल्क पाउडर घोलकर मिला दें। अब दूध में सेवई डाल दें और इसे हल्की फ्लेम पर 5 मिनट तक पकाएं। करीब 10-15 मिनट तक इसे पकाएं और जब शीर हल्की गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें।
छठा स्टेप- सेवई को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं। सर्व करते वक्त थोड़े से ड्राई फ्रूट्स ऊपर से डालें और ठंडी या गर्म शीर सर्व करें। घर आए मेहमानों को इस तरह से तैयार की गई सेवई सर्व करेंगे तो हर कोई रेसिपी जरूर पूछेगा।
TagsईदसेवईEidSevaiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





