- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: वीकेंड को...
लाइफ स्टाइल
Recipe: वीकेंड को बनाना चाहते हैं खास तो ट्राई करें Mughlai Aloo
Sarita
28 Feb 2025 11:55 AM IST

x
Recipe: वीकेंड पर अगर डिनर में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ट्राई कर सकते हैं मुगलई आलू। स्वाद का शौक रखने वाले लोग इस बात को बखूबी जानते हैं कि मुगलई पाकशैली अपने स्वाद और मसालों के लिए खासी मशहूर है। तो इस वीकेंड परिवार को सर्व करें शाही डिनर मुगलई आलू के साथ। आइए जानते हैं क्या है बनाने का तरीका।
मुगलई आलू बनाने के लिए सामग्री-
-आलू (बड़े टुकड़ों में कटे)- 6
-बारीक कटा प्याज- 1
-टोमैटो प्यूरी- 1/2 कप
-काजू- 4
-लौंग- 6
-कद्दूकस किया अदरक- 1 चम्मच
-दूध- 1/4 कप
-अजवाइन- 1 चम्मच
-कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
-धनिया पाउडर- 2 चम्मच
-हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
-गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
-फ्रेश क्रीम- 2 चम्मच
-कसूरी मेथी- 1 चम्मच
-तेल- 1 चम्मच
-घी- 1 चम्मच
मुगलई आलू बनाने का तरीका-
मुगलई आलू बनाने के लिए सबसे पहले काजू को गुनगुने दूध में 10 मिनट के लिए भिगोने के बाद उसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके आलू के टुकड़ों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तले हुए आलू को टिश्यू पेपर पर निकालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब उसी कड़ाही में घी गर्म करके अजवाइन डालें। जब अजवाइन की खुशबू आने लगे तो कड़ाही में प्याज, अदरक और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो कड़ाही में टोमैटो प्यूरी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर मसाले को भून लें। अब काजू वाला मिश्रण कड़ाही में डालकर मिलाएं। तीन से चार मिनट बाद इसमें आलू, थोड़ा-सा पानी और नमक डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर पांच मिनट तक और पकाएं। क्रीम डालकर मिलाएं और गैस ऑफ करें। कसूरी मेथी से गार्निश कर सर्व करें।
TagsवीकेंडMughlai AlooWeekendMughlai Alooजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





