- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: वजन घटाना है...
लाइफ स्टाइल
Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ओट्स इडली
Sarita
13 July 2025 8:38 AM IST

x
Recipe: इडली भले ही एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, लेकिन ओट्स इडली अलग है। क्योंकि यह न सिर्फ़ स्वादिष्ट होती है, बल्कि कम कैलोरी, फाइबर से भरपूर और पाचन के लिए भी अनुकूल होती है। इसे ओट्स और सब्ज़ियों से बनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट और पौष्टिक ओट्स इडली कैसे बना सकते हैं।
ओट्स इडली के लिए आवश्यक सामग्री:
(2-3 लोगों के लिए)
ओट्स – 1 कप
सूजी (रवा)- ½ कप
दही (फैट फ्री या नॉर्मल)- ¾ कप
कटी हुई सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, मटर)- 1 कप
सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते- 6-7 पत्ते
हरी मिर्च- (बारीक कटी) 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
इनो या बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
थोड़ा सा तेल (तड़का लगाने के लिए)- 1 छोटा चम्मच
कैसे बनाएं लो कैलोरी ओट्स इडली:
एक कढ़ाही में ओट्स को धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें. ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें.
एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें. उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते, अदरक और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें.
एक बाउल में ओट्स पाउडर, सूजी, दही, नमक, तड़का और सब्जियां डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मीडियम गाढ़ा बैटर बनाएं. इसे 10 मिनट तक ढककर रखें.
अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा मिलाएं और तुरंत अच्छी तरह फेंट लें.
इडली सांचे को हल्का ग्रीस करें, बैटर डालें और 10-12 मिनट तक स्टीम करें. इसके बाद चाकू से इसे चेक करें. अगर साफ निकले तो समझ लीजिए इडली तैयार है|
Tagsवजनघटानाब्रेकफास्टओट्स इडलीWeightLossBreakfastOats Idli जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





