लाइफ स्टाइल

Recipe: कुछ हल्का और टेस्टी खाना है तो बनाइए साउथ का मशहूर उत्तपम

Sarita
22 Jun 2025 7:58 AM IST
Recipe: कुछ हल्का और टेस्टी खाना है तो बनाइए साउथ का मशहूर उत्तपम
x
Recipe: इसे घर पर बनाने में आपको वही स्वाद मिलेगा जो आपको किसी रेस्टोरेंट में खाने को मिलता है। खास बात है कि इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर किसी भी समय खा सकते हैं। जानें उत्तपम बनाने का आसान तरीका।
उत्तपम बनाने के लिए जरूरी चीजें
सूजी
दही
महीन कटी हरी मिर्च
महीन कटी धनिया की पत्ती
टमाटर
शिमला मिर्च
नमक
रिफाइंड
बनाने की विधि- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप सूजी लें। सूजी उसी अनुसार लें जितने लोगों के लिए आपके बनाना है। इस बात का ध्यान रखें कि सूजी फूलती है। यहां पर हमने दो कप सूजी ली है और उसमें एक कप दही डाला है। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे फेटिए। फेटने के बाद करीब 10 मिनट के लिए इसे रख दें। दस मिनट बाद इस मिश्रण में महीन कटी हरी मिर्च,महीन कटी धनिया की पत्ती,टमाटर, शिमला मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।
इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें। अब तवा गैस पर धीमी आंच पर चढ़ाएं। नान स्टिक तवा है तो वो लें और अगर नहीं है तो साधारण तवे पर भी इसे बना सकते हैं। तले पर थोड़ा सा रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही अब इस मिश्रण को कंछुली में लें और तले पर डालें। इसे उस तरह से ही तले पर फैलाएं जैसे कि आप चीला बनाते वक्त उसे फैलाते हैं। दोनों तरफ से इसे सेकें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि ये हल्का सुनहरा हो जाएगा। अब गैस बंद करके इसे तवे से बाहर निकाल दें। अब इसे प्लेट में रखें। आपका उत्तम खाने के लिए एकदम तैयार है। इसे आप टोमेटो सॉस के साथ खा सकते हैं।
Next Story