- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: सावन में चटपटा...
लाइफ स्टाइल
Recipe: सावन में चटपटा नाश्ता खाने का मन है तो बनाएं वेजिटेबल लॉलीपॉप, शाकाहारी खाने में लगेगा क्रिस्पी स्वाद
Sarita
6 July 2025 11:10 AM IST

x
Recipe: इस श्रावण में अगर आप पकौड़े और समोसे जैसी हैवी चीजों से हटकर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो वेजिटेबल लॉलीपॉप एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह डिश न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि इसे बच्चों के टिफिन में या व्रत के दौरान भी खाया जा सकता है (अगर सामग्री व्रत के हिसाब से हो)। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
जरूरी सामग्री:
उबले हुए आलू- 2-3 मध्यम आकार के
गाजर (कद्दूकस की हुई)- 1/2 कप
पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)- 1/2 कप
बीन्स या शिमला मिर्च (बारीक कटी)- 1/4 कप
कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
ब्रेडक्रंब- 1/2 कप (बाइंडिंग के लिए)
नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च- स्वादानुसार
चाट मसाला- 1/2 टीस्पून
हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
फ्राई करने के लिए तेल
लॉलीपॉप स्टिक (या टूथपिक)
सबसे पहले आलू को उबालकर एक बर्तन में उसे मैश करें. इसके बाद उसमें सारी कटी सब्जियां, मसाले, कॉर्नफ्लोर और ब्रेडक्रंब डालें. सब कुछ अच्छे से मिक्स करें जब तक एक टिक्की जैसा सॉफ्ट आटा न बन जाए.
अब मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और हर बॉल में लॉलीपॉप स्टिक लगाएं. चाहें तो इन्हें कुछ देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं जिससे ये अच्छे से सेट हो जाएं.
कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन बॉल्स को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. चाहें तो आप इन्हें एयर फ्रायर या अप्पे पैन में भी कम तेल में बना सकते हैं.
अब इन इन लॉलीपॉप्स को हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें|
Tagsसावनचटपटावेजिटेबललॉलीपॉपशाकाहारीक्रिस्पीस्वादSawanspicyvegetablelollipopvegetariancrispytaste जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





