- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: इस तरह...
लाइफ स्टाइल
Recipe: इस तरह बनाएंगे अरहर की दाल तो घरवाले हो जाएंगे फैन
Sarita
22 Jan 2025 8:17 AM IST

x
Recipe: इस मौसम में गर्म दाल सेहत के लिए भी अच्छी रहती है। खासतौर पर बात करें अरहर की दाल की तो ये तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आती है।
लोग तो जब कहीं बाहर भी जाते हैं तो खाने में ढाबा स्टाइल अरहर की डाल की ही डिमांड करते हैं। ऐसे में हम आपको ढाबा स्टाइल दाल बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसे घर पर बनाकर अपने घरवालों का दिल जीत सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बस इसके लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा, वरना दाल का स्वाद बिगड़ जाएगा।
तूअर दाल (अरहर दाल) – 1 कप
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
जीरा – 1 छोटा चम्मच
घी या तेल – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कसा हुआ)
लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
हरा धनिया – सजाने के लिए
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नींबू
अरहर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धोकर एक पैन या प्रेशर कुकर में डालें। फिर उसमें 3 कप पानी और 1/2 छोटा चम्मच हल्दी डालें। प्रेशर कुकर में 2-3 सिटी लगाएं। यदि दाल को पैन में बना रहे हैं तो दाल नरम होने तक उबालें।
दाल पकने के बाद, उसे अच्छे से मसल लें ताकि दाल का गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए। अब एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें।
अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें और थोड़ी देर भूनें। फिर टमाटर डालें और उसे नरम होने तक पकने दें। अब स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
तड़का तैयार होने के बाद, इसे उबाली हुई दाल में डालें। अच्छे से मिला लें और 5-10 मिनट तक उबालें। दाल को एक बार चखकर देखें, अगर आवश्यकता हो तो नमक और मिर्च डालें। हरे धनिए से सजाकर सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसे आर गरम चावल या फिर रोटी के साथ परोस सकते हैं।
Tagsअरहरदाल turdalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





