लाइफ स्टाइल

Recipe: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो बनाएं रामपुरी तार कोरमा

Sarita
29 Dec 2024 12:10 PM IST
Recipe:  अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो बनाएं रामपुरी तार कोरमा
x
Recipe: अगर आप नॉनवेज खाना पसंद है, तो यकीनन आपको रामपुर का स्वाद बहुत ही पसंद आएगा। बस आपको सही मसाले और सही रेसिपी का इस्तेमाल करना होगा।यह डिश अपनी खासियत और अनोखे स्वाद के कारण भारतीय मुगलई व्यंजनों की विरासत का हिस्सा मानी जाती है। तार शब्द का मतलब इस डिश की खास तरह की ग्रेवी से है, जो अपने स्वाद के लिए जानी जाती है।
सामग्री
घी- 250 ग्राम
प्याज- 1½ कप
हरी इलायची- 5-6
लौंग- 5-6
तेजपत्ता- 2
मखाना- आधा कप
सूखा नारियल बुरादा- आधा कप
खरबूजे के बीज का पाउडर- 1 कप
दूध- आधा कप
केवड़ा- कुछ बूंदें
मटन- 1 किलोग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1½ बड़ा चम्मच
फ्रेश प्याज का पेस्ट- आधा कप
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1½ बड़ा चम्मच
दही- 1 कप
कोरमा मसाला- 2 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- 4 कप
जाफरी गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
Step 1 :
एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें स्लाइस किए हुए प्याज, हरी इलायची, तेज पत्ता और मखाना डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
Step 2 :
अब भुने हुए मिश्रण को ठंडा करें और फिर सूखा नारियल बुरादा और दूध मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें।
Step 3 :
अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और दही मिलाकर अच्छी तरह भूनें।
Step 4 :
फिर इसमें कोरमा मसाला डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए।
Step 5 :
अब गरमा-गरम कोरमा नान या तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें।
Next Story