- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe : स्वास्थवर्धक...

x
Recipe : स्वास्थ्य की दृष्टि से सेब का जूस बहुत ही फायदे होते है। स्वस्थ रहने के लिये सेब का जूस पीना अच्छा होता है। रोज़ाना सेब के जूस आदत में लाने से शरीर को लाभ मिलता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में|
सामग्री :
हरे सेब – 2
ताज़े पुदीने के पत्ते – 10
नींबू का रस – 1 चम्मच
ग्रीन ऐपल सिरप – 1/2 कटोरी
बर्फ़ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
सबसे पहले सेब के बीज निकालकर मोटे पीस काट ले। पुदीने के पत्तों को भी मोटा-मोटा काट लें। फिर कटे हुए सेब और पुदीना के पत्तों को बर्फ़ के टुकड़ों के साथ पीसकर एक दरदरा मिक्चर बना लें। अब 2 गिलासों में बर्फ़ के टुकड़े डालकर, ऊपर से नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप डालकर अच्छे से मिला लें। पिसे हुए मिक्चर को एक बरतन में छान लें और दोनों गिलास में बराबर बराबर डाल दें। दोनों गिलासों में भरे हुए जूस को नींबू के स्लाइस और पुदीना की पत्तियों से सजाएँ। अब इस कूल कूल हरे सेब के हेल्दी व स्पेशल जूस को सर्व करें।
Tagsस्वास्थवर्धकहरे सेबजूसHealthyGreen appleJuiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





