- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गुजराती खांडवी...

x
Recipe: भारत के कई राज्यों में अलग अलग पकवान बनाये जाते है। जो बहुत प्रसिद्ध होते है। ऐसे ही गुजरात का स्वादिष्ट पकवान खांडवी भी है। जिसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है।
आज हम गुजरती खांडवी बनाने की विधि सीखते है।
आवश्यक सामग्री -
बेसन - एक कप
दही - एक कप
पानी - आधा कप
अदरक का पेस्ट - एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट- एक छोटा चम्मच
हींग चुटकी भर
नीम्बू रस - चौथाई चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
राई - एक छोटा चम्मच
तिल - एक छोटा चम्मच
कड़ी पत्ता - आठ , दस
बारीक कटी हरी मिर्च - दो
तेल एक बड़ा चम्मच
1. एक पेन में बेसन , दही , पानी , नमक , हल्दी पाउडर , अदरक पेस्ट , हरी मिर्ची और नीम्बू रस मिक्स करे। ध्यान रहे इसमें कोई गांठ न पड़े। इसे धीमी आँच पर दस मिनट तक पकाये और लगातार चम्मच से हिलाते रहे।
2. अब एक पलेट को ग्रीस कर ले। इस मिश्रण को दो भागो में विभाजित कर ले और अब इसे स्पेचुला से फैला ले और इसे एक मिंट तक सेके।
3. अब इसे चौड़े स्ट्रिप्स से काट ले और एक प्लेट में रखे। इसके बाद एक छोटे पेन में एक बड़ा चम्मच तेल डाले इसमें राई डाल कर ऊपर से एक चुटकी हींग और तिल , कड़ी पत्ता , हरी मिर्च डाले। अब इसे एक मिनट भुने।
4. अब इसे छोंक कर खांडवी के ऊपर डाल कर गर्मागर्म सर्व करे।
TagsगुजरातीखांडवीGujaratiKhandviजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





