लाइफ स्टाइल

Recipe: अनाज-मुक्त, प्याज-लहसुन-मुक्त, यह साबूदाना स्प्रिंग रोल

Sarita
19 July 2025 7:20 AM IST
Recipe: अनाज-मुक्त, प्याज-लहसुन-मुक्त, यह साबूदाना स्प्रिंग रोल
x
Recipe: अगर आप भी कुछ नया और कुरकुरा खाने का मन कर रहा है, तो इस बार साबूदाने से ऐसी डिश बनाएँ जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए। अगर आपकी भी ऐसी ही चाहत है, तो साबूदाने के स्प्रिंग रोल बनाएँ! यह रेसिपी न सिर्फ़ स्वाद में ज़बरदस्त है, बल्कि पूरी तरह से प्याज-लहसुन रहित है और व्रत के नियमों के अनुसार बनाई गई है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
सामग्री (4 पीस स्प्रिंग रोल के लिए)
भिगोया हुआ साबूदाना – 1 कप (4–5 घंटे भीगा हुआ)
उबले हुए आलू – 2 मीडियम
कद्दूकस की किया हुआ गाजर – ½ कप
कटी हुई शिमला मिर्च – ¼ कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
काली मिर्च – ¼ चम्मच
मूंगफली पाउडर – 2 चम्मच
धनिया पत्ता कटा हुआ– 2 चम्मच
अरारोट / राजगिरा आटा – 2 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
समोसा पट्टी / मैदे की चादर / राइस पेपर – 4 (व्रत के अनुसार विकल्प चुनें)
घी या तेल – तलने के लिए
कैसे करें तैयार:
एक बाउल में भिगोया हुआ साबूदाना, मैश किए हुआ आलू, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें अरारोट डालें और हाथ से मिक्स करें ताकि मिश्रण बाइंड हो जाए|
रोल बनाने के लिए समोसा पट्टी या चावल के पेपर को हल्के गीले कपड़े पर रखें.
बीच में 2 चम्मच फिलिंग रखें और दोनों किनारे को अंदर मोड़ते हुए रोल करें.
किनारों को पानी या आटे के पेस्ट से चिपका दें|
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें|
अगर आप ऑयल फ्री खाना चाहते हैं तो इन्हें एयर फ्रायर में 180°से पर 10-12 मिनट तक बेक कर सकते हैं|
परोसने का तरीका:
इन साबूदाना स्प्रिंग रोल्स को आप व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ परोसें. ये फास्टिंग डिनर, ब्रेकफास्ट या संध्या भोग के लिए भी परफेक्ट है|
Next Story