- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गार्लिक White...

x
Recipe: गार्लिक व्हाइट सॉस एक हल्का, क्रीमी और टेस्टी सॉस है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह सॉस सलाद, ग्रिल्ड वेजिटेबल्स, सैंडविच और फ्राइड फूड्स के साथ परफेक्ट रहती है। ग्रीक दही और मेयोनेज का कॉम्बिनेशन इसे स्वाद में हल्का और टेक्सचर में क्रीमी बनाता है, वहीं लहसुन और नींबू का तड़का इसे स्वाद में बढ़िया टच देता है।
सामग्री:
लहसुन – 1 1/2 बड़ा चम्मच
ग्रीक दही – 100 ग्राम
मेयोनेज़ – 60 ग्राम
दूध – 80 मिलीलीटर
नींबू का रस – 2 छोटी चम्मच
शहद – 1 बड़ा चम्मच
सिरका – 1 छोटी चम्मच
नमक – 1/4 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि:
1. एक बाउल में सभी सामग्री डालें।
2. मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक यह स्मूथ और क्रीमी न हो जाए।
3. तैयार गार्लिक व्हाइट सॉस को सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
Next Story





