- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: घर पर हलवाई...
लाइफ स्टाइल
Recipe: घर पर हलवाई जैसे लड्डू बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके
Subhi
16 Sept 2024 6:29 AM IST

x
Recipe: वैसे तो लड्डू बनाना बहुत आसान है। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिन्हें लड्डू बनाने में दिक्कत होती है और लाख कोशिशों के बाद भी परफेक्ट स्वाद और शेप नहीं मिलता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यहां जानिए कुछ टिप्स, जिनकी मदद से आप हलवाई जैसे परफेक्ट लड्डू बना पाएंगे।
भारी तले की कढ़ाई में भूनें
लड्डू अलग-अलग चीजों से बनाएं जाते हैं। बेसन, आटे या मेवा से बने लड्डू को बनाने का पहला स्टेप उन्हें भूनना होता है। ऐसे में आटे को भूनने के लिए हमेशा भारी तले वाली कढ़ाई का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आटा अच्छे से सिकेगा और जलेगा भी नहीं। हालांकि, इसे मीडियम आंच पर भी भूनें।
सही समय पर डालें चीनी
लड्डू बनाते समय सही समय पर चीनी डालना बहुत जरूरी होता है। कुछ लोग गर्म आटे में चीनी मिला देते हैं जिसकी वजह से मिक्स पतला हो जाता है और फिर लड्डू बांधने में दिक्कत होती है। इसलिए हमेशा आटे को ठंडा होने दें और फिर चीनी के पाउडर को या तगार को मिलाएं। हालांकि, इसे पूरी तरह से ठंडा नहीं करना है, बल्कि ये गुनगुना होना चाहिए।
गुनगुने मिक्स से बनाएं लड्डू
अगर आप पूरी तरह से ठंडे मिक्स से लड्डू बनाने का सोच रहे हैं तो ऐसा ना करें। क्योंकि लड्डू को सही शेप देने के लिए मिक्स का गुनगुना होना जरूरी है। जब मिक्स न ज्यादा गर्म-ठंडा हो तो लड्डू बनाएं।
मिक्स गीला होने पर मिलाएं मेवा
कई बार लड्डू बनाने के लिए जो मिक्स तैयार किया जाता है वह काफी ज्यादा गीला हो जाता है। ऐसे में आप इस मिक्स को सही करने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स के पाउडर को मिला सकते हैं।
Tagsघरहलवाईलड्डूतरीके HomeConfectionerLadduMethods जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





