- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बच्चों को...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बच्चों को खिलाएं ये टेस्टी स्पंजी केक, 5 मिनट में हो जाएगा तैयार
Sarita
24 Feb 2025 7:31 AM IST

x
Recipe: केक या पेस्ट्री बच्चों के पसंदीदा होते हैं, लेकिन बार-बार मार्केट से केक खरीदकर लाना पॉसिबल नहीं होता है और घर में इसे बनाने में काफी झंझट का काम लगता है. हालांकि ये उतना झंझट भरा और टाइम लगाने वाला काम भी नहीं है. आप टेस्टी स्पंजी केक सिर्फ 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं और बच्चों को खिला सकते हैं. शेफ पंकज भदौरिया सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रेसिपी और किचन की टिप्स और ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने बताई है केक की ऐसी रेसिपी जिसका बेटर बनाने में आपको लगेगा एक मिनट और केक को बेक करने में लगेंगे सिर्फ पांच मिनट लगेंगे|
मास्टरशेफ जीतने के बाद पंकज भदौरिया हर घर में पॉपुलर हैं. वह पहले टीचिंग करती थीं. पंकज भदौरिया अपना कुकिंक का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग रखती हैं. वह अक्सर फैंस के साथ झटपट रेसिपी शेयर करती हैं. तो चलिए जान लेते हैं उनकी ये 5 मिनट में बनने वाली केक की रेसिपी|
क्या चाहिए होंगे केक के लिए इनग्रेडिएंट्स?
केक बनाने के लिए आपको चाहिए तीन अंडे, एक कप मैदा, एक कप पाउडर शुगर, तीन चम्मच दूध, एक चम्मच वनीला एसेंस, एक चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथा कप तेल. ये सारे इनग्रेडिएंट्स को एक जगह इकट्ठा कर लें|
केक के बेटर की प्रिपेरेशन में मुश्किल से एक मिनट लगेगा. इसका सिंपल तरीका है कि आप मिक्सी जार लें, उसमें तीनों अंडे तोड़कर डाल दें, अब इसमें पाउडर शुगर डालें और 15 सेकंड ब्लेंड कर लें. अब इसमें वनीला एसेंस और दूध डालें और 10 सेकंड ब्लेंड करें. अब बेकिंग सोडा और मैदा एड करके ब्लेंड करें. फिर ऑयल डालकर एक बार फिर से ब्लेंड कर दें. इस तरह से आपका बेटर तैयार हो जाएगा|
अब है केक को बेक करने की बारी
बेटर तैयार होने के बाद उसे एक केक के सांचे (जो अवन फ्रेंडली हो) में ट्रांसफर करें. इसे हाई मोड पर सिर्फ चार मिनट के लिए बेक करें. इस तरह बनकर तैयार हो जाएगा आपको सुपर शॉफ्ट स्पंजी केक. जो खाने में टेस्टी है और बनाने में आसान|
Tagsटेस्टीस्पंजी केकTastyspongy cakeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





