लाइफ स्टाइल

Recipe: होली के नाश्ते में मेहमानों को खिलाएं नमकीन पोहा

Sarita
1 March 2025 7:54 AM IST
Recipe: होली के नाश्ते में मेहमानों को खिलाएं नमकीन पोहा
x
Recipe: होली के दिनों में काम काफी ज्यादा हो जाता है, ऐसे में कुछ पकवान ऐसे हैं, जिन्हें आप पहले से तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी नमकीन की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आप आसान विधि से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। हम बात कर रहे हैं पोहे से नमकीन बनाने की, जिसकी रेसिपी काफी आसान है।
पोहे की नमकीन बनाने की सामग्री
2 कप पतला पोहा
½ कप मूंगफली
¼ कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश - वैकल्पिक)
2 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून राई
10-12 करी पत्ता
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
½ टीस्पून काला नमक
½ टीस्पून आमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 टेबलस्पून पिसी हुई चीनी
पोहे की इस नमकीन को बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक कढ़ाई में पोहा हल्का सा ड्राय रोस्ट करें ताकि वह कुरकुरा हो जाए। इसे रोस्ट करते समय लगातार चलाते रहें, वरना ये तुरंत जल जाएगा।
जब से सुनहरा हो जाए इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें। पोहा निकालने के बाद उसी कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें राई, करी पत्ते और मूंगफली डालकर भून लें। इसके बाद अब बारी आती है मेवा भूनने की। इसे भूनने के लिए कढ़ाई में ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब एक कटोरी में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे मिक्स करने के बाद अब एक बड़ी कढ़ाई लें और इसमें भुना हुआ पोहा के साथ मसाले डाल लें।
धीमी आंच पर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, ताकि सारे मसाले उसमें अच्छे से कोट हो जाएं। इसे ठंडा होने दें और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। इसे हरी चटनी या मीठी इमली चटनी के साथ मिलाकर चाट की तरह भी खाया जा सकता है। तो बस इस बार होली पर मेहमानों को कुछ नया और टेस्टी खिलाएं और अपनी मेहमाननवाजी की तारीफें बटोरें।
Next Story