लाइफ स्टाइल

Recipe : कुछ ही समय में तैयार हो जाएंगे फलाहारी साबूदाना फ्राई

Sarita
24 Feb 2025 11:33 AM IST
Recipe : आप चाय के साथ टेस्टी साबूदाना फ्राइज बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपके पास भीगे हुए साबूदाना हैं तो ये फ्राइज फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगी। देखिए रेसिपी-
साबूदाना फ्राइज बनाने के लिए आपको चाहिए-
- भीगा हुआ साबूदाना
- उबले और मसले हुए आलू
- भुनी हुई मूंगफली पाउडर
- अदरक
- भुना हुआ जीरा पाउडर
- सेंधा नमक
- फ्रेश हरा धनिया
- बारीक कटी हरी मिर्च
- तेल तलने के लिए
कैसे बनाएं फ्राइज
फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को रातभर के लिए भिगो दें। फिर अगली सुबह साबूदाना का पानी निकाल लें। या फिर एक छन्नी की मदद से साबूदाना को छान लें। कुछ देर के लिए छ्न्नी पर रहने दें। तब तक आलू उबाल लें और अदरक, हरी मिर्ची, हरा धनिया को बारीक काट लें। जब आलू उबल जाएं तो इन्हें ठंडा करें और फिर मैश कर लें। अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना डालें और आलू डालें। फिर नमक, रोस्टेड मूंगफली का पाउडर, बारीक कटा अदरक, हरी मिर्ची, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हाथों पर तेल लगा लें और मिक्स करने के बाद छोटे-छोटे टुकड़े लें, फिर लंबी-लंबी फ्राइज तैयार करें। फिर तेल गर्म करें और और फ्राइज को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। अच्छी तरह तेल से निकालें और फिर सभी को खिलाएं।
Next Story