- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: महाशिवरात्रि...
लाइफ स्टाइल
Recipe: महाशिवरात्रि व्रत में पिएं ये खास ड्रिंक, मिलेगी एनर्जी
Sarita
25 Feb 2025 12:27 PM IST

x
Recipe: शिवरात्रि का व्रत बच्चे से लेकर बड़े लोग तक रखते हैं। उपवास रखने के बाद अगर आपको भूख लग रही है तो आप एक खास ड्रिंक को पिएं। इसे पीकर आपको एनर्जी भी मिलेगी और पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ये ड्रिंक खजूर शेक है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। देखिए, कैसे बनाएं ये शेक-
खजूर शेक बनाने के लिए आपको चाहिए-
10 खजूर
3 कप दूध
1/4' चम्मच दालचीनी पाउडर
एक मुट्ठी मिक्स मेला
खजूर शेक बनाने के लिए सबसे पहले खजरों से बीज को अलग कर ले। फिर एक ब्लेंडर में 10 बिना बीज के खजूर लें। और 3 कप ठंडा दूध, दालचीनी पाउडर और मिक्स मेवा मिलाएं। अब चिकना मिल्कशेक बनाने के लिए अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अगर आप बिना व्रत के इस पी रहे हैं तो इसमें आइसक्रीम मिला दें। इससे टेक्सचर काफी अच्छा आता है। अब कुछ कटे हुए खजूर के साथ मिल्कशेक को गार्निश करें और सर्व करें। अगर आप व्रत में दाल चीनी नहीं खाते हैं तो अवॉइड कर सकते हैं। खजूर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और इसमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं ऐसे में ये सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
Tagsव्रतड्रिंकएनर्जीFastdrinkenergyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





