- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Recipe: गर्मियों में खीरा-बूंदी नहीं, बनाएं 5 मिनट का पुदीना रायता
Sarita
18 Jun 2025 9:59 AM IST

x
Recipe: आज हम आपको पुदीने का रायता बनाने का आसान तरीका बताते हैं। इस रायते को मिंट रायता भी कहते हैं। खास बात है कि इसे बनाने में आपको सिर्फ 5 मिनट लगेंगे। गर्मी में ये रायता आपको ताजगी देगा, साथ ही आपको कुछ अलग फ्लेवर भी खाने को मिलेगा। जानिए मिंट रायता को कैसे बनाते हैं।
मिंट रायता बनाने के लिए जरूरी चीजें
दही
पुदीना
हरी मिर्च
नमक
सबसे पहले जितने लोगों के लिए आपको रायता बनाना हो उतना दही ले लें। अब दही को बर्तन में निकालकर उसे अच्छे से फेट लें। फेटने के बाद दही को अलग रख दें। अब पुदीना की पत्तियों को अच्छी तरह से साफ करें। अब मिक्सी के जार में पुदीने की कम से कम 5 से 10 पत्तियां लें और उसमें हरी मिर्च डाल दें। यहां पर हमने दो हरी मिर्च ली हैं। आपको मिर्च कितना डालनी है उसी अनुसार मिर्च को जार में डालें। अब पुदीना और हरी मिर्च को पीस लें।
अब फिटे हुए दही में पुदीने और मिर्चे के इस पेस्ट को मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें। आपका पुदीने का रायता एकदम तैयार है। ये रायता बाकी सभी रायतों से स्वाद में अलग और टेस्टी भी होगा।
Tagsगर्मियोंपुदीनारायताSummerMintRaita जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





