लाइफ स्टाइल

Recipe: सर्दियों के मौसम में इन भारतीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना न भूलें

Sarita
25 Jan 2025 8:34 AM IST
Recipe:  सर्दियों के मौसम में इन भारतीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना न भूलें
x
Recipe: हम आपके लिए आज कुछ ऐसी रेसिपीज लेकर आए हैं जो आपको स्वादिष्ट भी लगेंगी और यह हेल्दी भी होंगी। इन रेसिपीज को बनाना भी बहुत आसान है।
सामग्री-
2 शकरकंद
1 बड़ा आलू
तेल
1 बड़ा चम्मच मीठी खजूर इमली की चटनी
1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच ताज़ा हरा धनिया बारीक कटा हुआ
ताज़े अनार के दाने सजाने के लिए
एक कढ़ाही में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। इसमें उबले हुए आलू को डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसे तलकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
इसी में शकरकंद के क्यूब्स को डोलकर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। इन्हें भी अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
तले हुए आलू और शकरकंद के क्यूब्स को एक बाउल में डालें। उसके ऊपर खजूर-इमली की चटनी, हरी चटनी डालकर मिलाएं।
इसके बाद इसमें मिर्च पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह एक बार फिर से मिलाएं।
आपकी शकरकंदी की चाट तैयार है, इसे सर्विंग बाउल में डालें, धनिया पत्ती और अनार के दाने के साथ सजाकर सर्व करें।
Next Story