- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बेल का शरबत...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बेल का शरबत बनाने के बेहतरीन अलग-अलग तरीके, स्वाद के साथ मिलेगी अच्छी सेहत
Sarita
20 May 2025 6:40 AM IST

x
Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्रेडिशनल और हेल्दी ड्रिंक्स की बात करें तो बेल का शरबत पीना बेहतरीन रहता है. इससे शरीर को तुरंत ताजगी मिलती है और लू से भी बचाव होता है. बेल के शरबत को चीनी, गुड़, नींबू का रस, पुदीना, जैसी चीजों से अलग-अलग तरीके से तैयार किया जा सकता है, जिससे आपके टेस्ट का ब्लास्ट मिलेगा ही साथ ही गर्मी में तंदुरुस्त भी रहेंगे. चलिए जान लेते हैं बेल की 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की रेसिपीज|
बेल का ट्रेडिशनश शरबत ऐसे बनाएं:
सबसे पहले बेल का गूदा निकाल लें और बीजों को अलग कर दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मैश करें और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं. इसे छान लें ताकि गूदा के रेशे अलग हो जाएं. फिर इसमें स्वाद के मुताबिक मिठास के लिए गुड़ को पीसकर डालें, क्योंकि ये चीनी से बेहतर ऑप्शन है. थोड़ी सी बर्फ डालें, भुना पिसा जीरा और काला नमक एड करें. तैयार है आपका बेल का स्वादिष्ट शरबत|
बेल का शेक बनाएं:
आप बेल का शेक भी बनाकर पी सकते हैं. सबसे पहले बेल का पल्प निकालकर मसलें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं. इसके बाद दूध और चीनी के साथ इसे ग्राइंडर में तब तक पीसें कि एक स्मूद टेक्सचर बन जाए. इसके बाद इसमें आइसक्रीम क्यूब्स डालें और चैरी, खजूर, आदि ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके परोसें|
बेल का मोइतो बनाएं:
ट्रेडिशनल शरबत की बजाय आप बेल का मोइतो भी बना सकते हैं. इसके लिए भी पहला सेम प्रोसेस फॉलो करें. बेल के गूदे के निकालकर बीज अलग कर लें. इसे मसलकर रेशों को भी अलग करें. इसके बाद नारियल पानी में बेल को मिलाएं और ब्लेंड करने के बाद छान लें. इसे बिल्कुल लाइट शिकंजी के टेक्सचर की तरह रखना है. अब गिलास में पुदीना की पत्तियां, नींबू के स्लाइस, काला नमक, काली मिर्च का पाउडर डालें और इन्हें कूट लें. इसके बाद तैयार बेल की ड्रिंक इसमें एड करें, फ्रेश पुदीना पत्ती से गार्निश करें. वैसे तो मोइतो में सोडा ए़ड किया जाता है, लेकिन आप बेल की ड्रिंक में इसे अवॉइड कर सकते हैं|
कुछ लोगों को बेल की स्मूदी, शेक या क्रीम टेक्सचर वाला शरबत पसंद नहीं आता है, इसलिए आप इसका लाइट शरबत भी बना सकते हैं. इसके लिए बेल के पल्प को पानी में डालकर कुछ देर के लिए रख दें. इसके बाद इसमें दोगुना पानी डालकर ब्लेंड करके छान लें. अब मिश्री डालकर घोलें. भुने जीरा का पाउडर मिलाएं और थोड़ा सा काला नमक भी मिला दें. तैयार है आपका रिफ्रेशिंग लाइट बेल का शरबत|
Tagsबेलशरबतस्वादसेहतbaelsyruptastehealthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





