लाइफ स्टाइल

Recipe: फूलगोभी के फूल से ही नहीं बल्कि इसके डंठल से भी बनते हैं स्वादिष्ट पराठे, बस अपनाएं ये रेसिपी

Sarita
7 Jan 2025 10:14 AM IST
Recipe:  फूलगोभी के फूल से ही नहीं बल्कि इसके डंठल से भी बनते हैं स्वादिष्ट पराठे, बस अपनाएं ये रेसिपी
x
Recipe: आप जानते हैं गोभी के डंठल भी खाने में उसके फूलों की तरह पौष्टिक और टेस्टी होते हैं। इन डंठलों से बनाए जाने वाले पराठे गोभी के पराठों की ही तरह टेस्टी होते हैं। आइए जानते हैं गोभी के डंठलों से कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी पराठे।
फूलगोभी के डंठल से पराठे बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-1 गोभी डंठल के साथ
-1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-1/4 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
फूलगोभी के डंठल से पराठे बनाने का तरीका
फूलगोभी के डंठल से पराठे बनाने के लिए सबसे पहले गोभी और डंठल को एक साथ ग्रेट करके रख लें। इस मिश्रण में थोड़ा-सा नमक मिलाकर उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब नरम आटा गूंथकर उसे भी 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए ढककर रख दें। अब गोभी को एक बार निचोड़कर उसका पानी हटा दें। अब गोभी में अदरक को कद्दूकस करके डालें। अब इसमें हल्दी, हरी मिर्च और भुना हुआ जीरा,
नमक
और मसाले डालकर चेक कर लें। इसके बाद पहले से गूंथे हुए आटे को एक बार फिर एक मिनट तक गूंथें। इसके बाद आटे की लोइयां थोड़ी सी बेलकर उसमें 1 बड़ा चम्मच गोभी का मसाला भर दें। लोई का मुंह बंद करके उसे हल्के हाथ से बेलकर गर्म तवे में डालें। ऊपर से देसी घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। आपका टेस्टी गोभी के डंठल का पराठा बनकर तैयार है। इसे सफेद मक्खन, हरी चटनी और दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story