- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: स्वादिष्ट...

x
Recipe: आप इसे वज़न कम करने के लिए भी खा सकते हैं। बेसन चने से बनता है, इसलिए यह ग्लूटेन-मुक्त आहार है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी है, उनके लिए बेसन एक अच्छा विकल्प है। बेसन का चीला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं स्वादिष्ट बेसन चीला बनाने की रेसिपी।
बेसन का चीला बनाने की रेसिपी:
स्टेप-1- बेसन का चीला बनाना बेहद आसान है। आप लोहे के तवे पर, नॉन स्टिक पैन में या फिर किसी दूसरे तवे पर बेसन का चीला बना सकते हैं। इसके लिए किसी बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन डालें। बेसन में पानी मिलाते हुए एक स्मूद बैटर बना लें। ध्यान रखें बेसन का चीला बनाने के लिए बेटर बहुत ज्यादा पलता या गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
स्टेप-2- बेसन के बैटर में थोड़ा नमक, क्रश की हुई अजवाइन डालकर मिक्स कर लें। अब तवे को हल्का ऑयल लगाकर ग्रीस कर लें। जब तवा मीडियम गर्म हो जाए तो बेसन डालते हुए हल्का फैलाएं और चीला की शेप में इसे अपनी पसंद के हिसाब से बड़ा कर लें।
स्टेप-3- जब तक चीला नीचे से सिकेगा तब तक आप इसके लिए पनीर को कद्दूकस कर लें। पनीर में थोड़ा काली मिर्च, कटा प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल दें। अब चीला को पलट दें और दूसरी साइड से भी सिंकने दें। अब पनीर की स्टफिंग डालकर चीला को फोल्ड कर दें। दबाते हुए 1 मिनट के लिए और सेंक लें।
स्टेप-4- तैयार है स्वादिष्ट और सुपर हेल्दी पनीर का चीला। आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। पनीर चीला को किसी सॉस के साथ भी खा सकते हैं। स्टफ्ड चीला खाने का मन नहीं हो तो बेसन के बैटर में ही बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा प्याज काटकर मिक्स कर लें। इस तरह तैयार किया हुआ चीला भी खाने में स्वादिष्ट लगता है।
Tagsस्वादिष्टचीलाDeliciousCheelaजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





