लाइफ स्टाइल

Recipe: खीरा-बूंदी का रायता भी लगेगा फेल, लेकिन चटपटा आलू का रायता खाएंगे तो घर वाले चम्मच चाटते रह जाएंगे

Sarita
29 March 2025 8:59 AM IST
Recipe: खीरा-बूंदी का रायता भी लगेगा फेल, लेकिन चटपटा आलू का रायता खाएंगे तो घर वाले चम्मच चाटते रह जाएंगे
x
Recipe: हेल्दी डाइट में आपको रायता या दही जरूर शामिल करनी चाहिए। वैसे ज्यादातर घरों में बूंदी और खीरा का रायता ही बनता है। लेकिन आज हम आपको रायता बनाने की एक स्पेशल रेसिपी बता रहे हैं। ये नेपाल की एक बेहद फेमस डिश है चुकाउनी, जो दही और आलू से बनती है। वैसे तो ये लगभग आलू के रायता जैसी डिश होती है, लेकिन इसमें 1-2 ऐसे सामान पड़ते हैं कि स्वाद ही बदल जाता है। खासतौर पर जब आप इस रायका को चावल के साथ खाते हैं तो मजा ही आ जाता है। आपके घर के लोग इसे और मांग मांग कर खाएंगे।
नेपाली चुकाउनी के लिए सामान
1 बड़ी कटोरी दही
2 उबले हुए आलू
1 छोटी प्याज
2 छोटे चम्मच तिल
2 बारीक कटी हर्री मिर्च
बारीक कटी धनिया पत्ती
छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
छोटा चम्मच धनिया पाउडर
छोटा चम्मच काली मिर्च
नमक स्वादनुसार
कैसे बनाएं नेपाली चुकाउनी (Nepali Chukauni Recipe)
सबसे पहले एक बाउल में दही को फेंट लें, इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, छोटा चम्मच धनिया पाउडर, छोटा चम्मच काली मिर्च और नमक स्वादनुसार नमक डालें।
इसके बाद हल्का दरदरा पिसे हुए सफेद तिल डालें और साथ में छोटे छोटे क्यूब्स में कटे हुए उबले आलू दही में डाल दें।
इसमें पतली स्लाइस की हुई प्याज डालें साथ ही बारीक कटी 2 हरी मिर्च भी डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
याद रखें कि दही ताजा हो और आलू के टुकड़े जैसे सब्जी के लिए काटते हैं छोटे-छोटे पीस वैसे ही काटकर डालने हैं।
तड़का लगान के लिए एक पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, राई और करी पत्ता डालकर तड़का मिक्स करें।
मुंह में पानी लाने वाला आलू का रायता या कहें नेपाली चुकाउनी डिश बनकर तैयार है। आप इसे लंच या डिनर में खाएं।
नेपाली चुकाउनी या आलू के रायते को रोटी के साथ खाएं या चावल के साथ, स्वाद लाजवाब ही आएगा।
Next Story