लाइफ स्टाइल

Recipe: सर्दियों के लिए लाजवाब हैं बथुआ आलू पराठे

Sarita
9 Feb 2025 11:58 AM IST
Recipe: सर्दियों के लिए लाजवाब हैं बथुआ आलू पराठे
x
Recipe: आज हम बात कर रहे हैं बथुआ और आलू के पराठे की। बथुआ पोषक तत्वों से भरपूर होता और शरीर को गरम रखता है। इसका जायका काफी लाजवाब होता है। इसे एक बार खाने वाला दोबारा जल्द से जल्द इसका मजा लेना चाहता है। आप मनपसंद अचार या चटनी के साथ इनको सर्व कर सकते हैं। आप भी अगर यह डिश खाने के शौकीन हैं और इस रेसिपी को घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारे तरीके को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर आसानी से टेस्टी बथुआ आलू के पराठे बनाने का तरीका।
सामग्री (Ingredients)
बारीक कटा बथुआ - 4 कप
उबले हुए आलू - 2-3
आटा - 3 कप
बारीक कटी मिर्च - 2-3
बारीक कटा प्याज - 1-2
गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच
बारीक कटा लहसुन - 5-6 कली
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच गूंथने के लिए
घी/रिफाइन - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार
- सबसे पहले बथुआ की भाजी को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक बर्तन में आटा डाल दें।
- इसके बाद आटा में नमक मिलाकर उसे गूंथ लें। फिर आलू उबाल लें। पैन में आधा चम्मच तेल गरम करें।
- बथुआ को उसमें डालकर पकाएं। ध्यान रखें कि उसमें जरा-सी भी नमी ना बची हो। गैस ऑफ करें और साग को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- आलू का छिलका छीलकर उसे मैश करें। एक बर्तन में आलू, बथुआ, प्याज, मिर्च, लहसुन, नमक, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं।
- गूंथे हुए आटे से लोई काटें। उसके बीच में तैयार मिश्रण भरें और पराठा बेल लें।
- तवा गरम करें और आवश्यकतानुसार घी या रिफाइन की मदद से पराठा को सुनहरा होने तक सेंक लें।
Next Story