लाइफ स्टाइल

Recipe: बेक्ड वाइल्ड मशरूम

Sarita
19 April 2025 12:53 PM IST
Recipe: बेक्ड वाइल्ड मशरूम
x
बटर मशरूम सौ ग्राम, ऑयस्टर मशरूम सौ ग्राम, ताजा सोया (कटा हुआ) आधा कप, लहसुन की कली चार, प्याज दो टुकड़ों में कटे हुए दो, बेसिल पेस्ट दो बड़े चम्मच, लाल मिर्च दो और तीन, मक्खन पिघला हुआ सौ ग्राम और नमक स्वादानुसार।
ओवन को दो सौ डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें। अब एक बाउल में सोया, पिसा लहसुन, बेसिल पेस्ट, नमक और पिघला हुआ मक्खन डालकर मिला लें। इसके बाद एक बेकिंग ट्रे में मशरूम, प्याज के टुकड़े और स्लाइस में कटा हुआ मिर्च रखें। फिर उसके ऊपर मक्खन का मिश्रण फैलाएं। अब इसे चालीस मिनट तक बेक करें और फिर मैश आलू व रोस्टेड चिकन के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Next Story