- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: हींग वाले आलू...
लाइफ स्टाइल
Recipe: हींग वाले आलू बदल देंगे आपका स्वाद, पाचन के लिए भी होगी बेहतरीन डिश
Sarita
17 Jun 2025 6:59 AM IST
Recipe: पेट संबंधी शिकायतों में तो हींग रामबाण की जैसे काम करती है। आज हम आपको हींग वाले आलू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही डाइजेशन में भी बेहतर है। खास तौर पर बच्चों को यह सब्जी काफी पसंद आती है। आप भी अगर इसे बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से यह झटपट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान हैं और समय भी बहुत कम लगता है। इसका मजा लंच या डिनर में ले सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आलू – 5-6
साबुत धनिया – 1/4 टी स्पून
लौंग – 4-5
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
बेसन – 2 टेबल स्पून
हींग – 3/4 टी स्पून
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आलू को धोकर साफ करें और उन्हें कुकर में उबाल लें। इसके बाद आलू के छिलके उतारें और उनके एक-एक इंच के टुकड़े काटकर एक बाउल में अलग रख दें।
- फिर मिक्सर जार में लौंग, काली मिर्च, साबुत धनिया डालकर सभी को दरदरा पीस लें। इसके बाद इस मसाले को एक कटोरी में निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच हींग डालकर उसे पानी में घोल लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बाकी बची हींग डालें और बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- जब बेसन भुन जाए तो उसमें दरदरे पिसे मसाले डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें कटे आलू डालकर करछी की मदद से मिक्स कर पकाएं। आलू को कुछ देर तक पकाने के बाद ऊपर से हींग का पानी डालकर मिक्स करें।
- सब्जी को 2 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। हींग के आलू की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी या पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें।
Tagsहींगआलूस्वादपाचनडिशAsafoetidaPotatoTasteDigestionDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





