लाइफ स्टाइल

Recipe: कचालू चाट खाकर आप किसी और चाट का स्वाद भूल जाएंगे, ये है इसकी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ

Sarita
28 Feb 2025 10:22 AM IST
Recipe: कचालू चाट खाकर आप किसी और चाट का स्वाद भूल जाएंगे, ये है इसकी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ
x
Recipe: आज हम आपके लिए लाएं कचालू की चाट। यह चाट जम्मू और दिल्ली में बड़ी मशहूर है। लोग इसे बड़े चाव से सड़कों पर खाते हुए दिख जाएंगे। तो चलिये फटाफट जानिए इसकी रेसिपी क्योंकि यह सर्दियों की शाम का एक लाजवाब स्नैक्स है।
कचालू की चाट बनाने के लिए आपको चाहिए
कचालू – 2
काला नमक – छोटा चम्मच
सफेद नमक – ½ छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
भुना हुआ अजवाइन पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च – 2
जिंजर जूलिएन्स – 1 बड़ा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
इमली का रस – 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
कचालू की चाट बनाने की विधि
1. पहले कचलू को अच्छे से धो लें और फिर प्रैशर कूकर में 5 – 6 सीटी आने तक उबालें।
2. चाकू डालकर चैक करें कि वे पक गए हैं या नहीं, अगर चाकू आसानी से चला जाता है तो इसका मतलब है कि कचालू ठीक से उबल गया है।
3. थोड़ा ठंडा होने पर, इसे छीलकर अपनी पसंद के अनुसार स्लाइस में काट लें।
4. अब एक-एक करके सारे मसाले डालें, इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, इमली का रस, कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालें।
5. चमचे से हल्के हाथों से सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
6. अब मिश्रण को ढक्कन से ढककर कम से कम 1-2 घंटे के लिए रख दें।
7. इस बीच कचालू सभी स्वादों को सोख लेगा और खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
Next Story