लाइफ स्टाइल

Raw Mango Jelly Recipe: घर पर आसानी से बनाएं कच्चे आम की खट्टी मीठी जेली

Sarita
4 May 2025 7:48 AM IST
Raw Mango Jelly Recipe: घर पर आसानी से बनाएं कच्चे आम की खट्टी मीठी जेली
x
Raw Mango Jelly Recipe: आइए जानें कि कच्चे आम की जेली घर पर कैसे बनाई जाती है|
सामग्री :
कच्चा आम – 2 मध्यम आकार के
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं)
पानी – 1.5 कप
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
जिलेटिन पाउडर या एगर-एगर – 1.5 छोटा चम्मच (शाकाहारी विकल्प के लिए एगर-एगर उत्तम है)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
कच्चे आमों को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में पानी और आम के टुकड़े डालकर तब तक उबालें जब तक आम नरम न हो जाएं (लगभग 10 मिनट).
अब आम को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और स्मूद प्यूरी बना लें. इस प्यूरी को फिर से पैन में डालें और उसमें चीनी, इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. दूसरी ओर, 1/4 कप गर्म पानी में जिलेटिन या एगर-एगर पाउडर को अच्छी तरह घोल लें.
इस घोल को आम के मिश्रण में मिलाएं और 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. अब गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
मिश्रण को किसी भी मनचाहे सांचे में भरकर फ्रिज में 3-4 घंटे के लिए सेट होने दें.
सेट होने के बाद सांचे से निकालें और बच्चों को टिफिन या स्नैक में परोसें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें, स्वाद और बढ़ जाएगा|
Next Story