- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Raw Mango Chutney: इस...
लाइफ स्टाइल
Raw Mango Chutney: इस तरह बनाएंगे कच्चे आम की चटनी तो लोग बड़े चाव से खाएंगे
Sarita
6 May 2025 8:44 AM IST

x
Raw Mango Chutney: हम आपको आम की एकदम देसी चटनी की रेसिपी के बारे में बताएँगे जिसे आज भी गांव और कस्बों में लोग रोटी के साथ बड़े चाव के साथ खाते हैं। आप इस साइड डिश के तौर पर लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं। अगर आपके दाल में तड़का नहीं है तो आप इसे दाल में मिलाकर खाएंगे तो स्वाद बेहद लाजवाब लगेगा। आम चटनी की रेसिपी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार होगी। अगर आप कच्चे आम की ये चटनी बनाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
कच्चे आम की चटनी के लिए सामग्री:
2 कच्चे आम, 1 प्याज, 2 से 3 कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, एक धनिया की पत्ती का गट्ठा, 10 से 12 छिले हुए लहुसन, काला नमक आधा चम्मच, सफ़ेद नमक स्वाद अनुसार
कच्चे आम की चटनी को बनाने की विधि:
पहला स्टेप: कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहल 2 कच्चे आम को लेकर उन्हें साफ पानी में धोयेंगे। कॉटन के कपड़े से इन्हें पोछ देंगे। अब आम के छिलके को छिलनी की मदद से छिल लेंगे। उसके बाद आम को टुकड़ों में काट लेंगे।
दूसरा स्टेप: अब एक ग्राइंडर जार में आम के ये टुकड़े डाल देंगे। इसके साथ ही आप 1 प्याज, 2 से 3 कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, एक धनिया की पत्ती का गट्ठा, 10 से 12 छिले हुए लहुसन भी डाल दें और आधा कप पानी डालकर उन्हें एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।
तीसरा स्टेप: अब आखिरी स्टेप में आप आम की चटनी को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें काला नमक आधा चम्मच और स्वाद अनुसार सफ़ेद नमक मिलाएं। आम की चटनी तैयार है। फ्रिज में रखकर आप इसका सेवन 2 दिन तक कर सकते हैं।
TagsRaw MangoChutneyकच्चे आमचटनी Raw Mangoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





